Search

 
 
 

निजी कोष से धनवार मुखिया ने दुर्गामंडप में लगवाया हैंडपंप

 
Barhi : बरही में धनवार पंचायत के बरदाग स्थित दुर्गा मंडप में हैंडपंप लगाया गया है. इसकी शुरुआत नारियल फोड़कर और पूजा कर सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने किया. दरअसल गर्मी की शुरुआत हो गई है. भीषण गर्मी की आशंका जताई जा रही है. प्रखंड की कई पंचायतों में पेयजल की समस्या बरकरार है. कहीं हैंडपंप खराब हैं, तो कहीं हैंडपंप ही नहीं. विभाग को सूचना के बाद भी जब धनवार पंचायत के बरदाग दुर्गामंडप में हैंडपंप नहीं लगा, तो मुखिया ने निजी कोष से नया हैंडपंप लगाकर जनता की समयाओं का समाधान किया. मुखिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए 50 घरों वाले बरदाग गांव में अपने निजी खर्च पर नलकूप लगाकर जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाने का काम किया है. उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही जनकल्याण के लिए समर्पित रहे हैं. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडेय, ममता देवी, विकास यादव, प्रकाश साहू, मनोज कुमार, महेंद्र प्रसाद, जागो महतो, उपेंद्र प्रसाद, अनिल प्रसाद, इंद्रदेव महतो, संतोष प्रसाद, गणेश महतो, जागो महतो, मुकेश महतो, रामदेव सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, अर्जुन सिंह, कार्तिक सिंह, रामचंद्र सिंह, भुवनेश्वर सिंह, किशुन महतो, नागो महतो, कुंती देवी, सीता देवी, मुन्नी देवी, यशोदा देवी, सुंदरी देवी, तिलेश्वरी देवी, पिंकी देवी, बुधनी देवी, उर्मिला देवी, समुद्री देवी, भटनी देवी, सोमरी देवी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-twenty-years-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor-3/">धनबाद:

 नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष कैद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही