Search

धनवार: आदर्श कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोक

Dhanwar (Giridih): आदर्श महाविद्यालय राजधनवार के पूर्व प्राचार्य प्रो टिकैत नारायण सिंह के निधन पर 25 अप्रैल को शोकसभा का आयोजन किया गया. शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने उनके निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी. अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट बनारस में किया गया. वह 30 जुलाई 2009 को कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए थे. उन्होंने कॉलेज में प्राचार्य, विभागाध्यक्ष समेत कई प्रशासनिक पदों पर योगदान दिया था. डॉ कन्हैया प्रसाद राय ने कहा कि टिकैत नारायण सिंह कालेज के संस्थापक शिक्षक रहे, उन्होंने हमेशा कॉलेज हित में कार्य किया. शोक व्यक्त करने वालों में प्रो यमुना प्रसाद सिंह, डॉ अनिल वर्णवाल, विवेक कुमार राय, मिथिलेश मेहता, डॉ कृष्णा, डॉक्टर संध्या, डॉक्टर रौशन अंगद कुमार, प्रमोद चौधरी, अरुण नारायण देव, किशोर कुमार सिन्हा, दिवाकर सिंह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618854&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : जमुआ के वासुदेव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, महिला समेत तीन अरेस्ट  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp