Search

 
 
 

धनवार : मेटेरियल भुगतान नहीं होने पर धनवार मुखिया संघ ने जताई आपत्ति

 
Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड में तीन वर्ष पूर्व मनरेगा योजना के तहत गार्डवाल निर्माण में लगने वाले मेटेरियल की खरीद के लिए निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर धनवार मुखिया संघ ने संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी जताई है. संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उप विकास आयुक्त से 25 मार्च 2023 को जारी पत्रांक 579 के आलोक में गार्डवाल निर्माण में लगने वाले मेटेरियल की खरीद करने को लेकर हर प्रखंड के लिए राशि निर्धारित की गई थी. अब तक राशि की भुगतान नहीं की गई है. संबंधित विभाग धनवार के साथ यह सौतेला व्यवहार पहली बार नहीं कर पूर्व में भी कर चुका है. विभाग की दोहरे नीति का धनवार मुखिया संघ कड़ी निंदा करता है. उन्होंने राशि नहीं भेजे जाने पर जांच की मांग की है. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही