Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : जेसीबी से दीवार तोड़कर मकान निर्माण कार्य शुरू करने पर दो पक्षों में विवाद

Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थंबा ओपी क्षेत्र के मकतपुर गांव में विवादित जमीन पर जेसीबी से दीवार तोड़कर मकान निर्माण कार्य शुरू करने पर 27 मई को दो पक्षों में विवाद हो गया. प्रथम पक्ष में मकतपुर निवासी महिला आशा देवी का आरोप है कि उनकी 8 डिसमिल रैयती जमीन उनके स्वर्गीय पति मदन राम के नाम पर मकतपुर में है. दूसरे पक्ष के अशोक राम ने जेसीबी से दीवार तोड़कर मकान निर्माण कार्य शुरू किया था. आशा देवी ने 28 मई को उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरी महुआ अंचलाधिकारी और धोड़थंबा ओपी में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. वहीं दूसरे पक्ष के अशोक राम का आरोप है कि यह जमीन मेरे दादा प्रभु राम के नाम पर है, जिसे दादा ने 25 अप्रैल 1959 को पड़ोसी जीतन राम से रजिस्ट्री कराया था. कामकाज के सिलसिले में मेरे परिवार के सभी सदस्य बाहर रहते हैं. आशा देवी के स्वर्गीय पति ने जबरन घर बनाने के लिए जमीन पर दीवार खड़ा कर दिया. इसे लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हुई. पंचों के कहने पर हमारे घर के सदस्यों ने मकान निर्माण कार्य शुरू किया. स्थानीय मुखिया भुवनेश्वर कुमार का कहना है कि विवादित जमीन को लेकर हुई पंचायती में पंचों ने दोनों पक्षों से बॉन्ड भरवाया था. बॉन्ड में इस बात का जिक्र है कि मामला सुलझने तक कोई पक्ष निर्माण कार्य नहीं करेगा. बांड पेपर पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650360&action=edit">यह

भी पढ़ें : गांवा : विरोध के बाबजूद नाबालिग युवती का कराया निकाह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही