Search

धनवार : ट्रैक्टर पलटने से दब कर चालक की मौत

Giridih: धनवार प्रखंड में 1 जून की सुबह एक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना धनवार थाना क्षेत्र के हेमरोडीह पंचायत के झंडा पीपर गादी गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही धनवार पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की सुबह तबारक अंसारी अपने ट्रैक्टर से हल जोतने खेत जा रहे थे. इसी दौरान मेड़ से नीचे खेत में उतारने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलट गया. हादसे में चालक सह मालिक तबारक अंसारी ट्रैक्टर के नीचे दब गये. घटना के बाद आस-पास के खेतों में काम कर रहें लोग वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से उसे बाहर निकाला. लेकिन तब तक तबारक की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन व धनवार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654606&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है धनवार रेफरल अस्पताल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp