Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : क्षेत्र में दो घंटे भी नहीं मिल रही है बिजली, पनप रहा आक्रोश

Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड में विद्युत उपभोक्ताओं को बीते 80 घंटों में 2 घंटे भी बिजली नहीं मिलने से लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है. अधिकारी इसमें सुधार करने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं. परेशान उपभोक्ताओं ने कहा कि पदाधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने की बात कही थी, लेकि उन्हें यह नहीं कहा गया था कि 80 घंटे में दो घंटे भी बिजली हीं रहेगी. बिना बिजली के लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश रजवार ने बताया कि 50 मेगा वाट बिजली की खपत यहां है, परंतु आपूर्ति 20 से 22 मेगा वाट ही आपूर्ति हो पा रही है. जिस कारण यह समस्या हो गई है. हालांकि विभाग के एसडीओ लव कुमार ने कहा कि बुधवार 5 अप्रैल से ही सभी को बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी.

         31 मार्च से ही बिजली आपूर्ति है प्रभावित

बता दें कि बीते शुक्रवार 31 मार्च को बिजली कड़कने के साथ इलाके में बिजली गुल हो गई थी, दूसरे दिन कुछ समय के लिए बिजली आई. लेकिन इसी बीच विभाग की ओर से बताया गया कि मदनपुर से जसीडीह के बीच 220केवी ट्रांसमिशन लाइन में काम चल रहा है, जिसे पूरा होने में 12 दिन लगेगा. कहा गया कि इस दौरान जसीडीह से बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. लिहाज़ा पूर्व के अनुपात में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाएगी. दो वर्ष पहले की तरह डीवीसी भोरणडीहा ग्रिड से 12 दिनों तक 111 केवी फिडर को लोड सेडिग कर विद्युत आपूर्ति की जाएगी. यह">https://lagatar.in/gawan-artist-from-prayagraj-telling-the-essence-of-rams-life/">यह

भी पढ़ें : गावां : प्रयागराज से आये कलाकार, बता रहे राम के जीवन का सार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही