Search

 
 
 

धनवार : पारोडीह के पत्थर खदान में खदान संचालक समेत सभी 8 साझेदारों पर एफआईआर

 
Dhanwar (Giridih) : पारोडीह के पत्थर खदान  हादसा मामले में रविवार 21 मई को एफआईआर दर्ज़ कर ली गई. पत्थर उतखन्न में लापरवाही बरतने के आरोप में लीजधारी, दो हाइवा मालिक समेत सात लोगो को नामजद जबकि एक अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है. धनवार थाना क्षेत्र के पारोडीह निवासी सुदामा यादव, मरकच्चों के  विगहा निवासी राधेश्याम स्वर्णकार व इसी थाना क्षेत्र के पुरनाडीह निवासी झगरु यादव, धनवार के नवागढ़ चट्टी निवासी संजय साव, डोमचांच के मसनोडीह निवासी देवनारायण मेहता, इसी थाना क्षेत्र के बेरहाडीह निवासी राजेश कुमार, धनवार थाना क्षेत्र के पथलडीहा निवासी सह हाइवा मालिक प्रकाश यादव पर नामजद प्राथमिकी हुई है. वहीं एक अन्य हाइवा मालिक का नाम व पता अज्ञात है. गौरतलब है कि बुधवार 17 मई को उतखन्न के दौरान ऊपर से पत्थर का एक बड़ा चट्टान खदान में काम कर रहे पोकलेन व दो हाइवा के ऊपर गिर गया था. जिससे वहां उतखन्न कार्य में जुटे पोकलेन ऑपरेटर समेत सभी वाहन जमींनदोज हो गए थे. बादसे में पोकलेन ऑपरेटर कोडरमा के नवलशाही थाना अंतर्गत पुनानगर निवासी सिकंदर पंडित की मौत हो गई थी. वहीं अन्य वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इधर मामला दर्ज होते ही संचालक समेत उसके साझेदार घर से फरार है. पुलिस उनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. हादसे के दिन से खदान भी बंद है. यह">https://lagatar.in/bagodar-meeting-with-mla-appeals-for-support-of-khatian-based-planning-policy/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : विधायक से मिलकर खतियान आधारित नियोजन नीति के समर्थन की अपील [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही