Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : गैस सिलेंडर से खपरैल मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Dhanwar (Giridih) : धनवार के जेरुआडीह में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर से खपरैल मकान में आग लग जाने से एक लाख चौवन हजार नगदी सहित लगभग साढ़े तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग बुझाने के क्रम में चार-पांच लोगों के जख्मी होने की भी बात कही जा रही है. घटना रविवार रात करीब नौ बजे रात की बताई जाती है. पीड़ित मोती राउत ने बताया कि इंडेन गेस का एक्सपायरी सिलेंडर डिलीवरी किये जाने के कारण घटना हुई. बताया कि खाना बनाने के दौरान गैस लीक हुआ और आग धधक कर फैल गई. जबतक लोग जमा हुए तब तक आग पूरे घर मे फैल चुकी थी. घटना की जानकारी दमकल को दी गयी, लेकिन रास्ता खराब रहने के कारण गांव की सीमा तक पहुंचकर भी दमकल गाड़ी घटनास्थल तक नही पहुंच पाई. आग बुझाने के क्रम में सोमार राउत, तोड़ी राउत, छोटेलाल यादव, राजेन्द्र यादव जख़्मी भी हुए. किसी का हाथ, किसी का पैर और किसी के कमर व पेट मे जख्म हुआ है. कुछ गंभीर रूप से जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. पीड़ित परिवार ने बताया कि इस आग में पीसीसी निर्माण के लिए बैंक से निकलकर रखा गया 94 हजार व घर का 60 हजार नगदी जलकर राख हो गया. घर की खिड़की, दरवाजा, चौकी, कुर्सी व कुछ जेवरात सहित लगभग साढ़े तीन लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, कांग्रेस नेता दिवाकर सिंह, पूर्व मुखिया दयाशंकर सिंह, विरंची सिंह, जय प्रकाश सिंह, त्रिभुवन सिंह ने सरकार व प्रशासन से पीड़ित को क्षति-पूर्ति मुआवजा देने की मांग की है. प्रमुख गौतम सिंह व मुखिया डेजी देवी ने सह्ययोग का भरोसा दिया है. यह">https://lagatar.in/giridih-mixed-effect-of-naxalite-arrest-operation-of-long-distance-vehicles-affected/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नक्सली बंदी का दिखा मिला जुला असर, लंबी दूरी की वाहनों का परिचालन प्रभावित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही