Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : वन विभाग की टीम ने जप्त की 50 लाख की लकड़ी

Dhanwar (Giridih): धनवार थाना अंतर्गत धोड़थमबा स्थित अवैध आरा मिलों के खिलाफ 20 मई को गिरिडीह वन विभाग के दो डिवीजन ने चार आरा मिलों को ध्वस्त कर लगभग 50 लाख की लकड़ी जब्त की.कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों के साथ डीएफओ प्रवेश अग्रवाल व अंकित सिंह भी शामिल थे. इस दौरान दोनों डीएफओ ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करतें रहें. शुरुआत गुड्डू मियां के आरा मिल से हुई, वहां शीशम, गम्भार, लिप्टस और कटहल के पेड़ों के कीमती लकड़ी का भंडार मिला. जबकि मिलों में लकड़ी काटने का नया स्टॉक रखा हुआ था. कार्रवाई शुरू होने पर उन्हें भी काटने की तैयारी चल रही थी. लिहाजा पहले उस आरा मिल को जेसीबी से तोड़ा गया.पश्चिमी क्षेत्र के डीएफओ अंकित सिंह के निर्देश पर स्टॉक में रखा सारा लकड़ी जप्त कर वन विभाग कार्यालय भेज दिया गया. दूसरी कार्रवाई उमा पांडे के अवैध आरा मिल में हुई. जहां गंभार, शिशम आदि महंगी लकड़ी का स्टॉक पड़ा हुआ था. आरा मिल को तोड़ते हुए मौजूद सारा स्टॉक जप्त कर लिया गया. इसके बाद गुड़ खंभा के दो और आरा मिलों में विभाग की कार्रवाई जारी रही. 32 आरा मिलों में लकड़ी का भंडारण किया जाता था जिसे जप्त कर लिया गया. अवैध रूप से चल रहे आरा मिलों को जेसीबी से तोड़ दिया गया. डीएफओ के मुताबिक इन दोनों आरा मिलों के संचालकों के नाम स्पष्ट नहीं है पर जानकारी जुटाई जा रही है. इसके बाद चारों आरा मिलों के  संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. चारों आरा मिलों से 15 हाईवा में लकड़ी लादकर धनवार रेंजर कार्यालय ले जाया गया. जिसकी कीमत ₹50 लाख रुपए से अधिक है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642968&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : ट्रांसफर के बाद भी जमें हैं डीपीएम, कार्यालय में जड़ा है ताला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही