Dhanwar (Giridih): पूर्व विधायक सह झामुमो नेता निजामुद्दीन अंसारी तथा धनवार प्रमुख ने हज के लिए जा रहे हाजियों से 03 जून को मिलकर उनकी समस्या से अवगत होकर इनताजमिया कमेटी से संपूर्ण व्यवस्था करने की बात कही. उन्होंने कहा कि झारखंड से हज के लिए जाने वाले हाजी कोलकाता से जाते हैं. जहां कैंप में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ इस भीषण और चिलचिलाती गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. कई दिनों तक हाजियों को कैंप में रुकना पड़ रहा है. काफी हज यात्रियों को फ्लाइट रद्द हो जाने से कई दिनों तक कैंप में रुकना पड़ जाता है. जहां गर्मी को लेकर किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है. फ्लाइट रद्द होने के बाद दूसरी फ्लाइट की जानकारी नहीं मिल रही है. जिससे यात्री को भागदौड़ करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि कैंप में पंखा और समय-समय पर अलाउंस करने की बात हमने बंगाल व झारखंड इनताजमियां कमेटी से कही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656505&action=edit">यह
भी पढ़ें:गिरिडीह : यूपीएससी में सफल श्रुति के स्वागत के लिए उमड़ा मुहल्ला [wpse_comments_template]
धनवार : पूर्व विधायक ने हाजियों से मिल सुनी उनकी समस्या
Leave a Comment