Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार :  लक्ष्मण सिंह ने केन्द्र की योजनाओं से लोगों को कराया रू-ब-रू

Dhanwar (Giridih) : मोदी मिशन की सफलता को लेकर भाजपा नेता और पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने शनिवार 6 मई को धनवार विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मिशन है कि केंद्र सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचे, लेकिन स्थानीय स्तर पर उन योजनाओं का बंटाधार किया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास हो या मनरेगा सभी में भ्रष्टाचार हावी है. कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार की दलदल में डूब चुकी है. झारखंड की दशा और दिशा भाजपा ही सुधार सकती है. लक्ष्मण प्रसाद सिंह धनवार के खंढारा, धरमपुर, नावाडीह, कर्माटांड़, गरजा सारण, तराई गोविंदपुर, कठेरियाटाड, अरगाली और धनवार बाजार का भ्रमण कर आम जनता से मिले. इसके बाद ब्रजो में स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. मौके पर अजय राय, उमेश राय, अवध किशोर राय, सांसद प्रतिनिधि राम यादव, अनिल यादव, शिव नारायण सिंह, हरिहर पांडे, पवन साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-my-dream-is-to-develop-singhpur-like-singapore-governor/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सिंहपुर को सिंगापुर की तरह विकसित करना मेरा सपना : राज्यपाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही