Search

धनवार : मोदी सरकार में गरीबों के लिए हुए सबसे ज़्यादा काम : लक्ष्मण सिंह

Dhanwar (Giridih) : धनवार के दीदी बाड़ी केंद्र में रविवार 11 जून की देर शाम मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह शामिल हुए. अध्यक्षता भाजपा नेता महेंद्र चौधरी व संचालन मनसाडीह मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया. वरिष्ठ नेताओं ने कहां कि पिछले 9 वर्षों में देश में मोदी सरकार की ओर से कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है. लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने देश में आधारभूत संरचनाओं से संबंधित कार्यों, शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाए गए क्रांतिकारी कदम, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मंदिर का निर्माण, आतंकवादी वारदातों में भारी कमी, सेना के बढ़ते मनोबल जैसे मसलों को निर्णायक बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल में गरीबों के लिए जितना काम हुआ, वो किसी अन्य सरकार में नहीं हो सका था. मौके पर पवन साहू, विकी पासवान, सोहन यादव, मदन सिंह, छत्रधारी वर्मा, रामदेव विश्वकर्मा, पंकज कुमार मंटू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-20-cases-settled-in-man-ka-milan-fortnight/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मन का मिलन पखवाड़ा में 20 मामलों का निपटारा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp