Search

धनवार : इंसाफ मंच की हुई बैठक, बालासोर ट्रेन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र के केंदुआ पंचायत भवन में 8 जून को जिला स्तरीय इंसाफ मंच की बैठक हुई. बैठक का नेतृत्व मंच के राज्य प्रभारी उस्मान अंसारी ने किया. बैठक से पूर्व 2 जून को ओडिसा के बालासोर ट्रेन हादसे के मृतकों को 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. बैठक में मंच के जिला संयोजक मुस्तकीम अंसारी ने हादसे के मृतकों एवं घायलों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की. इसके अलावा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर कई लड़कियों के यौन शोषण करने का आरोप लगने पर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई. आरोप महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने लगाया है. बैठक में मंच की जिला स्तरीय कमेटी बनाई गई, जिसके संयोजक मुस्तकीम अंसारी, सह संयोजक रब्बा उल हसन रवानी, धनवार विधानसभा प्रभारी कयूम अंसारी, मीडिया प्रभारी अली असगर बनाए गए. मौके पर सरफुद्दीन अंसारी, राउफ अंसारी, मौलाना मुजाहिद अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, कौलाढ़ाब पंचायत के मुखिया हाफिज जलाल मंजूर अंसारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661705&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में 82 लोगों की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//