शव पहुंचने पर गांव में पसरा मातम
Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड के गिरिडीह ग्राम पंचायत के शिवनंदन पंडित के पुत्र उमेश पंडित प्रवासी मजदूर (27) की करंट लगने से बुधवार को दिल्ली में मौत हो गयी. शुक्रवार 16 जून को उसकी लाश गांव आने से माहौल गमगीन हो गया. उसके दो बच्चे हैं. परिवार में वही एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था. खबर मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी गांव पहुंचे और परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि झारखंड से पलायन करके मजदूर दूसरे राज्यों में रहते हैं और इस तरह की घटना घटती रहती है. उन्होंने झारखंड सरकार से पलायन रोकने के दिशा में पहल करने की मांग की. मौके पर पंचायत गिरिडीह के मुखिया बालमुकुंद प्रसाद यादव, मंटू कुमार पंकज, भागीरथ पासवान, पंकज कुमार शर्मा , मजिस्टर सिंह, किशोरी प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-minor-saved-from-being-sold-in-the-name-of-marriage-half-a-dozen-arrested/">यहभी पढ़ें : गिरिडीह : शादी के नाम पर बिकने से बची नाबालिग, आधा दर्जन गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment