Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार: नाबालिग सगी बहनें परिणय सूत्र में बंधने से बची

Dhanwar (Giridih): प्रशासन की सतर्कता से 24 अप्रैल को दो नाबालिग सगी बहनें परिणय सूत्र में बंधने से बच गई. भलुटांड पंचायत के एक माता-पिता ने अपनी 12 व 14 वर्षीय दो पुत्रियों का विवाह सरिया के एक गांव में तय कर दिया था आज बारात आने वाली थी. इसकी सूचना धनवार बीडीओ रामगोपाल पांडेय को मिली. बीडीओ ने धनवार पुलिस और अपने कर्मियों के साथ बच्चियों के घर पहुंचे. पदाधिकारियों व पुलिस के आने की खबर से ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए. पदाधिकारियों ने बाल-विवाह को कानूनी जुर्म बताते हुए बच्चियों के माता-पिता व अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए शादी रद्द करने का आदेश दिया. लड़कियों के माता-पिता ने गलती मानते हुए शादी रद्द करने पर राजी हुए और प्रशासन को बांड भरकर दिया. मौके पर बीपीओ मनोज कुमार,पंचायत सचिव जयनारायण रंजन,रोजगार सेवक रामचंद्र पासवान, सेविका,सहायिका, सहिया,जलसहिया आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617956&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह: सड़क हादसे में दो कि मौत, चार घायल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही