Search

 
 
 

धनवार : मोदी सरकार सभी के हित में कर रही काम - लक्ष्मण सिंह

 
Dhanwar (Giridih) : धनवार के वरजो स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार 29 अप्रैल को पूर्व आईजी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में रविवार 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को पंचायत व बूथ स्तर तक सुनने और सुनाने की तैयारी पर चर्चा की गई. इसे लेकर प्रखंड की 37 पंचायतों व धनवार नगर पंचायत में पंचायत प्रभारी नियुक्त किए गए. पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है. केंद्र की मोदी सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखी. बैठक में सुनील अग्रवाल, नंदलाल साव, अशोक राय, श्रीकांत श्याम कुमार, मुंशी राम, प्रमोद नारायण देव, अमित कुमार, अजय राय, शिव शंकर सिंह, निधि पंडा, कपिल देव सिंह, सुरेश अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-atiq-ahmeds-character-is-also-in-jharkhand-saryu-rai/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झारखंड में भी हैं अतीक अहमद के किरदार - सरयू राय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही