Search

धनवार : 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार - बाबूलाल मरांडी

Dhanwar (Giridih) : धनवार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा की संगठनात्मक इकाई के सात मोर्चों का सम्मेलन बुधवार 14 जून को गंगापुर के सिद्धि विनायक में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष राजेश पोद्दार और संचालन पूर्व ज़िला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2014 से लेकर अभी तक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है. कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, कोरोनारोधी वैक्सीन जैसी कई योजनाओं ने आम वर्गों को, गरीब तबके को राहत पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि 2024 में फिर से मोदी सरकार बननी तय है. [caption id="attachment_668597" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/BJP-KARYAKARTA-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> सम्मेलन में जुटे भाजपा के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता[/caption]

मोदी के नेतृत्व में कीर्तिमान गढ़ रहा भारत - अन्नपूर्णा

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि समाज के सभी तबके का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष ख़्याल रखा है. कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज़ का प्रधानमंत्री मोदी को "बॉस" कहना, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का प्रधानमंत्री मोदी का पैर छूना, यूक्रेन से विद्यार्थियों को लाना, ऐसी बातें हैं जो मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्व पटल पर बढ़ते रुतबे को दर्शाता है.

मोर्चा के सभी कार्यकर्ता की अहम भूमिका -  रविन्द्र राय

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रवींद्र कुमार राय ने कहा कि भाजपा के सात मोर्चा महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ी जाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी का यह दायित्व है कि वो मोदी सरकार की उपलब्धियों को हर घर पहुंचाने में अपनी ऊर्जा लगाये. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय निर्माण व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देना, किसानों को प्रोत्साहन राशि, युवाओं को रोज़गार, बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मभूमि और उनसे जुड़ें कार्यस्थलों को पंचतीर्थ, आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति बनाना ये सभी कार्य भाजपा की सरकार में हुए हैं.

मोदी सरकार में मज़बूत हुआ देश -  लक्ष्मण प्रसाद सिंह

पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि मोदी ने देशहित में कड़े निर्णय लिए हैं. मौके पर कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamua-8-months-innocent-missing-at-midnight-dead-body-recovered-from-well-in-the-morning/">यह

भी पढ़ें : जमुआ : आधी रात 8 माह का मासूम लापता, सुबह कुआं से शव हुआ बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp