Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : गिरिडीह में सबसे ज़्यादा मिले मीजल्स के केस, जागरूकता ज़रूरी

Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड के रेफरल अस्पताल में शनिवार को खसरा व रूबेला से बचाव को लेकर टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डॉ.राज राजेश्वर प्रसाद दास ने की. बच्चों के बीच तेजी से फैल रहे खसरा व रूबेला के संक्रमण की रोकथाम को लेकर कई निर्णय लिए गए. लोगों को जागरूक करने के लिए रणनीति तय की गई. बीपीएम विकास कुमार ने बताया कि झारखंड में सबसे अधिक गिरिडीह जिले में मीजल्स के केस मिले हैं. राज्य के 9 जिलों में 12 अप्रैल से 15 मई तक 5 माह से 15 वर्ष के सभी बच्चों के लिए एमआर कैंपेन चलाने का निर्णय लिया गया. इसे लेकर सभी विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मी, बाल विकास परियोजना कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका को शामिल किया गया. बैठक में अजय वर्मा, एएनएम मुन्नी देवी, प्रेमलता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका पम्मी सिन्हा, निर्मला देवी, मेनका कुमारी, राधा देवी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-a-giant-tree-fell-near-the-police-control-room/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पुलिस कंट्रोल रूम के समीप धराशायी हुआ विशालकाय पेड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही