Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : संदिग्ध स्थिति में मुंशी की मौत

Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड के गंगापुर स्थित एक गोदाम में कार्यरत 50 वर्षीय टनमलकी गांव निवासी सीताराम महतो की 25 फरवरी की रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मौत के बाद मुआवजा की मांग को लेकर भाकपा माले नेता विनय संथालिया व किशोरी अग्रवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 26 फरवरी को धनवार-सरिया सड़क जाम किया. मृतक अखिलेश्वर प्रसाद नारायण देव के गोदाम में मुंशी का काम करता था. ग्रामीणों के अनुसार मृतक के मुंह और नाक के पास खून का थक्का जमा था. इससे उसकी मौत संदिग्ध लगती है. ग्रामीणों को उसके मौत की जानकारी 26 फरवरी की सुबह मिली. ग्रामीणों ने सुबह में करीब 8 बजे धनवार थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस खबर पाने के बाद करीब 11 बजे आई. पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग है कि लेबर एक्ट के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए. खबर लिखे जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझा रही थी. ग्रामीण मुआवजे को लेकर अड़े हैं. गोदाम संचालक क्रिया कर्म की राशि देने को तैयार है, लेकिन ग्रामीण और मृतक के परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565680&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एमडीएम में स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था होगी लागू- डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही