Search

 
 
 

धनवार : बिजली बिल ब्याज माफी योजना शिविर का आयोजन

 

प्रखंड के कई स्थानों पर लगाया गया कैंप

Dhanwar (Giridih): धनवार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करगाली खुर्द में 15 जून को  बिजली बिल ब्याज माफी योजना शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में घरेलू और कृषि उपभोक्ता योजना का लाभ उठा रहें हैं. पंचायत के सभी गांवों में ब्याज माफी योजना शिविर को सफल बनाने के लिए कर्मियों को लगाया गया है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यह योजना एकमुश्त समाधान योजना 30 जून तक चलेगी. इस योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों में प्रतिदिन कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जो उपभोक्ता जाने अनजाने या आर्थिक तंगी के कारण बिजली बिल जमा नहीं कर पाए हैं, यह योजना उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. उपभोक्ता अपने बिजली बिल का ब्याज माफ करवा कर इसका फायदा ले सकते हैं. इसके लिए स्थान चिन्हित कर कैंप का आयोजन  किया जा रहा है. मौके पर मुखिया असगर इमाम,मुकेश कुमार यादव, सुदामा यादव, साकिर खान, तैय्यब अली, लियाकत अंसारी, पवन सिंह यादव, रंजीत यादव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=669441&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : अंडर स्टेट 15 महिला क्रिकेट के ट्रायल में जिले के सात लड़कियों का चयन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही