Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : दहेज हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Dhanwar (Giridih) : दहेज हत्या के फरार चल रहे आरोपी के घर धनवार पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर शुक्रवार 26 मई को इश्तिहार चिपकाकर सरेंडर करने को कहा. एसआई मोनू राम ने बताया कि धनवार थाना में दर्ज दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी तेजमल मियां और उनकी पत्नी सेरूणा खातून घटना के बाद से फरार हैं. न्यायालय से अंतिम चेतावनी स्वरूप इश्तेहार चिपकाकर जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने को कहा गया है. बता दें कि 27 जून 2022 को धनवार के रजगडहा गांव में विवाहिता निशारा खातून का शव उसके ससुराल से बरामद हुआ था. मृतका के पिता अब्बास मियां ने धनवार थाना में दहेज हत्या का आवेदन देकर पति मोहम्मद जागीर, ससुर तजमुल मियां, सास सेरूणा खातून और जेठ कुदुस अंसारी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे हैं. यह">https://lagatar.in/dhanwar-zip-member-laid-the-foundation-stone-of-pond-renovation/">यह

भी पढ़ें : धनवार : जिप सदस्य ने किया तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही