Search

धनवार : नाबालिग युवती अपहरण मामले में पुलिस के खिलाफ रैली

Dhanwar (Giridih): नाबालिग युवती के अपहरण मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज दलित मोर्चा व मूलवासी संघ ने 31 मई को पुलिस के खिलाफ रैली निकाल आक्रोश जताया.इस संबंध में बताया गया कि धनवार थाना क्षेत्र के गांव रूपुटोला पंचायत पांडेडीह में राजेश पासवान की 13 वर्षीय पुत्री का अपहरण 28 मई को हो गया. उसके बाद अभिभावक ने थाना में आवेदन देने का प्रयास किया, लेकिन थाना ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया. कांड दर्ज नहीं होने पर धनवार मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान द्वारा एसपी से बात करने के बाद कांड संख्या 108/2023 दर्ज हुआ. इसमें रूपुटोला गांव निवासी नभू राय के पुत्र सोनू राय को नामजद आरोपी बनाया गया. ज्ञात हो कि 10 दिन पूर्व दोनों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था. इसमें सोनू राय ने धमकी दिया गया था कि तेरे साथ अच्छा नहीं होगा. 4 दिन बीत जाने के बाद भी लड़की की बरामदगी नहीं हो सकी है. धनवार थाना ने लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में गांधी चौक से बड़ा चौक तक जुलूस निकाला. जुलूस का नेतृत्व धनवार मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान ने किया. सुभाष पासवान ने कहा कि अगर 2 दिनों में लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो रोड़ जाम करेंगे. शक्ति पासवान ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात की जा रही है. लेकिन यहां तो नाबालिग लड़की का ही अपहरण किया जा रहा है. रैली में भारी संख्या में महिला व पुरुष शामिल थे. मौके पर मुखिया उमेश दास, दिनेश दास, सूरज यादव, संतोष यादव, संदीप पासवान आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653474&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//