Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : आदर्श कॉलेज में जीएसटी पर संगोष्ठी का आयोजन

Dhanwar (Giridih) : आदर्श कॉलेज राजधनवार के अर्थशास्त्र विभाग में जीएसटी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव विषय पर गुरुवार 4 मई को संगोष्ठी का आयोजन किया गया. प्राचार्य विमल कुमार मिश्रा ने कहा कि जीएसटी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था के कर सिस्टम में व्यापक बदलाव हुआ है. जीएसटी उत्पादक, उपभोक्ता और सरकार के बीच सामंजस्य बनाने का काम कर रही हैं. जीएसटी काउंसिल द्वारा समय-समय पर इसके कंपोजीशन में बदलाव लाया जाता है. सहायक प्राध्यापक विवेक कुमार राय ने कहा कि जीएसटी के कारण सस्ते मूल्य में वस्तुएं उपभोक्ता तक पहुंच रही है. जीएसटी लागू होने से सरकार के आय में भी बढ़ोतरी हुई है. सहायक प्राध्यापक डॉ.जनार्दन प्रसाद मौर्या ने कहा कि जीएसटी के कारण टैक्स का कैस्केडिंग इफेक्ट कम हुआ है. छात्रा डोली कुमारी ने बेनिफिट ऑफ जीएसटी के बारे में बताया. कार्यक्रम में खुशबू, सुनीता, कृति, रानी, स्नेहा, ऋतु, अनुज, नितेश,  राजेश सहित अन्य छात्रों ने भी अपने विचार रखें. यह">https://lagatar.in/giridih-mla-held-meeting-regarding-cleaning-of-silt-of-khandoli-water-treatment-plant-and-dam/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और डैम की गाद की सफाई को लेकर विधायक ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही