Search

धनवार  : बीस सूत्री की बैठक में नदारद रहे अधिकारियों को किया गया शो कॉज

बैठक में की गई विभिन्न विभाग के योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
Dhanwar (Giridih) : प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक शनिवार 17 जून को धनवार प्रखंड सभागार में 20 सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी की अध्यक्षता में की गई. बैठक का संचालन बीडीओ रामगोपाल पांडे ने किया. जिसमें खोरी महुआ के एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, सीओ नरेश वर्मा, 20 सूत्री सदस्य सहित विभिन्न विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में विभाग वार कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें कृषि, सहकारिता, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, बाल विकास परियोजना सहित अन्य विभागों के क्रियान्वयन की योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली गई. वहीं बैठक में अनुपस्थित विभाग के कई पदाधिकारियों को शो कॉज करने की बात कही गई. इस दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 20 सूत्री की बैठक में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे, ताकि आपसी सामंजस्य से काम हो सके. मौके पर 20 सूत्री सदस्य सुदामा राम, प्रमोद चौधरी, मिथिलेश रजक, आरती शाह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, एमओ जीत वाहन उराव, बीपीओ मनोज कुमार, जेई राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/giridih-ccl-power-supply-restored-in-guhiyatand-cpi-male-protest-canceled/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : गुहियाटांड़ में सीसीएल की बिजली आपूर्ति बहाल, भाकपा माले का प्रदर्शन रद्द [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//