Search

 
 
 

धनवार : केंद्र सरकार ने देशवासियों के साथ किया विश्वासघात- राजकुमार यादव

 
Dhanwar( Giridih) :  भाकपा माले नेता सह धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने 28 जून को बरजो पंचायत भवन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के लोकल सम्मेलन को संबोधित किया. कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आम जनता के साथ विश्वासघात किया है. महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लूटखसोट चरम पर है. गरीब राशन के लिए मोहताज हैं. न्याय और हक के लिए आवाज उठाने वालों पर हमले हो रहे हैं. देश में लोकतंत्र व संविधान खतरे में है. आगामी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी को शासन से हटाना जरूरी है. इसके लिए जनगोलबंदी होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि चार वर्ष बीत गए लेकिन कोडरमा सांसद और धनवार विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं किया. क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ, पानी समेत अन्य बुनियादी समस्याएं आज भी बरकरार है. इन मुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी. माले नेता कयूम अंसारी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया. सम्मेलन में 15 सदस्यीय कमेटी गठित. मौके पर नोखलाल पंडित, शहादत अंसारी, विजय यादव, सुभाष यादव, इलियास अंसारी,चमेली देवी, लीलावती देवी,चिंता देवी, महेश यादव, जुबेदा खातून, बंधन तुरी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681524&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ एलिट ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही