Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : मेटेरियल खरीदने के लिए राशि भुगतान नहीं होने पर मुखिया संघ ने जताई आपत्ति

Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड में तीन वर्ष पूर्व मनरेगा योजना के तहत गार्डवाल निर्माण में लगने वाले मेटेरियल खरीद के लिए निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर मुखिया संघ ने संबंधित  विभाग के प्रति नाराजगी जताई है. धनवार मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उप विकास आयुक्त से 25 मार्च 2023 को जारी पत्रांक 579 के आलोक में मनरेगा योजनाओं का मेटेरियल भुगतान गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों का निर्धारित किया गया था. 95 लाख लक्षय होने के बावजूद ---- गिरिडीह के द्वारा 6 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया. संबंधित विभाग धनवार के साथ यह सौतेला व्यवहार पहली बार नहीं कर पूर्व में भी कर चुका है. विभाग की दोहरे नीति का धनवार मुखिया संघ कड़ी निंदा करता है. उन्होंने मेटेरियल राशि नहीं भेजे जाने पर जांच की मांग की है. जांच के बाद राशि नहीं भेजे जाने पर मुखिया संघ आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596643&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने के भाजपा के आरोपों पर भड़का झामुमो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही