Search

 
 
 

धनवार: सूख रहे कुआं के भरोसे है तीन सौ की आबादी

 
Dhanwar (Giridih). धनवार के जरीसिंगा पंचायत के शेरवानी गांव के 300 आबादी वाला फतुटोला में ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. गांव में एक कुआं व तीन चापाकल है. लेकिन गर्मी शुरू होने के पूर्व ही चापाकल खराब पड़ा है.कुआं का पानी पूरा सूख चुका है.ग्रामीण इसी पर निर्भर रहतें हैं. जल नल योजना के तहत पंचायत में तीन बड़ी-बड़ी टंकियां बनाई गई है.परंतु कुछ दिन बाद ही यह बेकार साबित हो गया. टंकी बनाने में 14 करोड़ की लागत लगी है. जिससे पंचायत में सभी जगह पानी उपलब्ध हो जाता. गांव से कुछ दूरी पर एक नदी है जहां से लोग पानी लाकर पीने को मजबूर हैं. यहां पर लगभग 20 से 25 घर ऐसे हैं जो नदी के पानी पर ही निर्भर हैं. सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस पर ध्यान नहीं दे रहें हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613028&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : जिला परिषद की बैठक में जल नल योजना पर भारी हंगामा, जांच कमेटी बनाने का निर्णय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही