Dhanwar (Giridih) : 15 वें वित्त आयोग से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रैनिटांड़ में लगे सोलर जल मीनार की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में स्कूल के सचिव बम शंकर सिन्हा ने धनवार थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में जिक्र है कि 15 वित्त आयोग से स्थानीय मुखिया ने विद्यालय में सोलर जल मीनार लगाया गया था. 12 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने तीन सोलर प्लेट की चोरी कर ली तथा बिजली पोल से विद्यालय तक तार भी काट लिया. सोलर चोरी होने से विद्यालय में पानी की संकट है. विद्यालय में बिजली का कनेक्शन भी बंद है. स्कूल के बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत हो रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607071&action=edit">यह
भी पढ़ें : तिसरी : जंगल में महुआ चुनने गई दो महिलाओं पर जंगली भालू ने किया हमला, घायल [wpse_comments_template]
धनवार : स्कूल से सोलर जल मीनार की चोरी

Leave a Comment