Dhanwar (Giridih): धनवार प्रखंड अंतर्गत धोड़थमबा स्थित कोलंबिया पब्लिक स्कूल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खोरी महुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह व सीओ नरेश वर्मा ने 14 मई को संयुक्त रूप किया. एसडीएम ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस युग में स्मार्ट क्लास का होना बहुत जरूरी है. भविष्य में यह काफी कारगर साबित होने वाला है. पुरानी शिक्षा पद्धति से हमने शिक्षकों से शिक्षा ग्रहण किया. जहां हमें किताबों के माध्यम से वस्तु स्थिति को समझाया जाता था. लेकिन आज हम स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकतें हैं. मौके पर सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश शाह, डायरेक्टर प्रदीप कुमार निराला, मैनेजर अभिषेक कुमार, नरेश सिंह, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, शिक्षक वर्मा, अश्वनी मिश्रा, उमेश विश्वकर्मा, विनोद शर्मा, केदार भाई पटेल आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636835&action=edit">यह
भी पढ़ें:गिरिडीह : रक्तदान अनजान व्यक्ति से भी आत्मीय संबंध बनाता है: सुदिव्य कुमार सोनू [wpse_comments_template]
धनवार : स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकतें हैं: धीरेंद्र कुमार सिंह

Leave a Comment