Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार :  ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

Dhanwar (Giridih) : जिले के घोड़थंभा-बरजो मुख्य मार्ग पर लतबेद गांव में 22 अप्रैल को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. कुर्बान मियां का पुत्र सुभान अंसारी (18) अपने अपाचे बाइक जेएच 11एजे 4438 से शहाबुद्दीन अंसारी (24) को पीछे बैठाकर ईद की खरीदारी करने घोरथंभा गया था. खरीदारी कर लौटते समय गिट्टी लदे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई. जिससे सुभान अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और शहाबुद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उसे इलाज कराने तत्काल रांची के लिए रवाना हो गए. बेटे की मौत से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर घोड़थंभा-बरजो सड़क मार्ग जाम कर हंगामा किया. सूचना पाकर घोडथंबा ओपी प्रभारी प्रेम कुमार, जेएमएम नेता सफीक अंसारी, स्थानीय मुखिया गौतम कुमार समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया. इसके बाद परिजनों ने सड़क जाम करना बंद कर दिया. घोडथंबा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615355&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद: खंडोली घूमने आई महिला के साथ अभद्र व्यवहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही