Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार: बीच सड़क पर पेड़ व बिजली खंभा, राहगीर होतें है अचंभा

Dhanwar (Giridih): धनवार सिनेमा रोड़ से थाना मोड़ तक लगभग 700 मीटर लिंक रोड़ के बीच में एक पेड़ व कुछ बिजली का खंभा होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है. पेड़ हटाने से न सिर्फ आवागमन सुलभ होगा बल्कि धनवार मेन रोड़ का भी भार कम होगा. साथ ही सड़क जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी. इस कच्ची सड़क से होकर सिनेमा रोड़, पचरुखी, मोदीडीह, भलुटांड़, सापामारन, कारुडीह, पहाड़पुर समेत दर्जनों गांव के लोग धनवार गांधी चौक आने जाने के लिए वर्षो से उपयोग करते आ रहें हैं. मकानों के बनने से बनी ऐसी स्थिति हाल के वर्षो में कुछ दूर तक रोड़ के किनारे भूखंडों पर चहारदीवारी व मकान बन जाने से गाड़े गए बिजली के खंभे रोड़ पर आ गए हैं. वहीं एक शीशम का पेड़ भी बीच में आ गया है. इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया. इस मार्ग में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहनों का आवागमन होता है. पेड़ व पोल के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. पेड़ व पोल हटने से आसानी से चार पहिया वाहनों का परिचालन हो सकता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पेड़ हटाने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620854&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : आरोप : दहेज की भेंट चढ़ा दी गई ‘सुधा’, देर रात डेढ़ बजे कुएं से बरामद हुई लाश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही