Search

 
 
 

धनवार : सड़क मरम्मत के बाद पुल निर्माण में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण

 
Dhanwar (Giridih) : धनवार-रेंबा मुख्य सड़क पर धनवार के राजा नदी पर 35 लाख की लागत से बन रहे पुल के निर्माण में अनियमितता देख ग्रामीण भड़क गए. मानकों की अनदेखी करते हुए पुल के निर्माण में 8 एमएम के रड का उपयोग किया जा रहा है. माले के धनवार इकाई के सदस्य पंकज यादव शुक्रवार को ग्रामीणों के पुल निर्माण स्थल पहुंचे, जहां 8 एमएम का छड़ और घटिया क्वालिटी का गिट्टी का उपयोग करते देख विरोध जताया. माले नेता पंकज यादव ने विभाग के जेई से फोन पर बात कर जांच पूरा होने तक काम बंद करने का आग्रह किया.

   सड़क मरम्मत कार्य में भी अनियमितता का आरोप

इसके पूर्व भी बरजो भाया नायकडीह सड़क मरम्मत कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही थी. जानकारी के अनुसार एक करोड़ 30 लाख की राशि से आरईओ विभाग से साढे 5 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जा रही थी. लगभग 4 किलोमीटर मरम्मत कार्य हो गया था. गत 22 मार्च को ग्रामीणों ने विभाग के जेई को फोन कर इसकी जानकारी दी थी. जेई ने ग्रामीणों से निर्माण कार्य रोकने को कहा, तब जाकर कार्य रुका. ग्रामीणों का कहना है कि प्राक्कलन और प्रारूप के अनुसार काम नहीं हो रहा है. यह">https://lagatar.in/giridih-elderly-man-drank-poison-in-domestic-dispute-situation-critical/">यह

भी पढ़े : गिरिडीह : घरेलू विवाद में बुजुर्ग ने पी लिया ज़हर, स्थिति गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही