Search

 
 
 

धनवार : चंदा कर मजदूर का शव लाने रानीगंज गए ग्रामीण

 
Dhanwar (Giridih): रोजगार की तलाश में गए धनवार थाना क्षेत्र के माघोकला गांव के एक युवक की बंगाल के रानीगंज में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम है. गांव के लोग चंदा करके 05 जून को शव लाने के लिए रवाना हुए. जानकारी के अनुसार धर्म तुरी के पुत्र त्रिभुवन तुरी मजदूरी करने रानीगंज गया था. वहां सोमवार की सुबह अपने कमरे में मृत पाया गया. घटना की सूचना पर समाजसेवी रामू यादव के नेतृत्व में आपसी सहयोग से राशि इकट्ठा कर चार सदस्य टीम रानीगंज के लिए रवाना हुए. रामू यादव ने बताया कि वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. जिससे उसका घर चलता था. मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. लोगों ने सरकार से इस गरीब को सहयोग करने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658703&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : किसान रसायनों का प्रयोग कम कर मोटा अनाज लगाएं: प्रबंधक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही