Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : बोनासिंघ गांव में जल मीनार बनी शोभा की वस्तु

Dhanwar (Giridih) : गरजा  सारण पंचायत के बोनासिंघ गांव में जल मीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. पीने के लिए पानी ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. गर्मी के मौसम में ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं. यह मीनार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जलापूर्ति के लिए बनाई गई थी. अप्रैल माह शुरू होते ही गर्मी बढ़ गई है. तालाब एवं कुएं का जलस्तर नीचे चला गया है. ऐसे समय में ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए चापाकल एवं जल मीनार ही एकमात्र साधन है. ग्रामीण महिलाओं ने बताया जब से जल मीनार बनी है, उसमें कभी कभार ही पानी रहता है. गांव में पानी की किल्लत है. दूर दराज जाकर कुआं व चापाकल से पानी लाना पड़ता है. लाखों की लागत से तैयार जल मीनार से केवल ठेकेदार एवं बिचौलिए की जेब गर्म हुई है. ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=597105&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पेड़ से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही