Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत मनसाडीह चौक के पास 4 जून को एक महिला अपने घऱ में बहोशी की हालत मिली. घर का दरवाजा दो दिनों से बंद था. पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका होने पर जिला परिषद् सदस्य पिंकी भारती को सूचना दी. पिंकी भारती ने परसन थाना को जानकारी दी. परसन थाना पुलिस सदलबल घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा खोलकर कमरे में दाखिल हुई. अंदर जाने पर महिला बेहोश पड़ी हुई थी. पुलिसकर्मियों और जिला परिषद सदस्य के सहयोग से उसे स्थानीय मंगलम हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. महिला का नाम सुजाता लोहरा और पति का नाम अरुण कुमार सिंह है. वह यहां विनोद साव के मकान में किराए पर रहता है. सुजाता लोहरा चाईबासा और पति बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657456&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : छठ घाट, खेल मैदान सहित कई जरूरी योजनाएं उतरेगी धरातल पर: सुदिव्य कुमार सोनू [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह : छठ घाट, खेल मैदान सहित कई जरूरी योजनाएं उतरेगी धरातल पर: सुदिव्य कुमार सोनू [wpse_comments_template]
Leave a Comment