Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : बाइक की टक्कर से घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र के बरजो पावर सब स्टेशन के पास सोमवार 10 अप्रैल की सुबह सरिया-धनवार रोड पर बाइक सवार ने घर के बाहर खड़ी मालती देवी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला और बाइक सवार दों गंभीर रूप से जख़्मी हो गये. हादसे के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से धनवार रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर शुभम चौधरी ने प्राथमिक इलाज़ कर सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया. घायल मालती देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. [caption id="attachment_604024" align="alignnone" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/GHAYAL-BIKE-SAWAR-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> धनवार रेफरल अस्पताल में लेटा घायल बाइक सवार[/caption] जानकारी के अनुसार लाल बाजार निवासी मोहम्मद सद्दाम पिता मोहम्मद जाहिद अपने घर लाल बाजार से बरवाडीह जा रहे थे. इसी दरम्यान बरजो पावर सब स्टेशन के पास अपने घर के बाहर खड़ी मालती देवी पति स्वर्गीय महेंद्र यादव को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद मालती देवी दूर जाकर गिर गई. महिला के सिर और दाहिने पैर में काफी चोटें आई है. बाइक सवार मो. सद्दाम भी गंभीर रूप से जख़्मी हुआ. इनकी गंभीर स्थिति को देख डॉक्टर शुभम चौधरी ने दोनों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. परिजन मालती देवी को धनबाद के डॉक्टर अरुण विजय के पास लेकर जा रहे थे. इस बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मोहम्मद सद्दाम को सदर अस्पताल भेजा गया है. यह">https://lagatar.in/gawan-the-scene-of-brotherhood-seen-in-the-iftar-party/">यह

भी पढ़ें : गावां : इफ्तार पार्टी में दिखा भाईचारा का नजारा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही