Search

 
 
 

धार : भोजशाला स्थित गर्भगृह को गोमूत्र से पवित्र किया गया, पूजा अर्चना की गयी

आज सुबह से हिंदू धर्मावलंबी हाथ में मां वाग्देवी की तस्वीर लेकर भोजशाला मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना शुरू की. भोजशाला स्थित गर्भगृह में रंगोली बनाई गयी. इसके पहले उस स्थान को गोमूत्र से पवित्र किया गया.
 

Dhar  :  धार (मध्यप्रदेश) की ऐतिहासिक भोजशाला में आज रविवार सुबह पूजा अर्चना शुरू हो गयी. बता दें कि पूजा करने तो लेकर शनिवार रात ASI ने गाइडलाइन जारी की थी. 

 

 

इसके बाद आज सुबह से हिंदू धर्मावलंबी हाथ में मां वाग्देवी की तस्वीर लेकर भोजशाला मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना शुरू की. भोजशाला स्थित गर्भगृह में रंगोली बनाई गयी.

 

इसके पहले उस स्थान को गोमूत्र से पवित्र किया गया. भोजशाला के बाहर ज्योति मंदिर की अखंड जोत को भोजशाला के गर्भगृह में स्थापित किया गया.अहम बात यह रही कि भोजशाला मंदिर में आज सूर्योदय से ही मंत्रोच्चार गूंजने लगे.   

 

 
 
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और मांडू के संत महामंडलेश्वर निसर्ग दास जी महाराज भोजशाला की पूजा अर्चना में शामिल हुए. धार के कलेक्टर राजीव रंजन मीना के साथ एसपी सचिन शर्मा ने भी भोजशाला में पूजा की.

 

इससे पूर्व भोज उत्सव समिति के महामंत्री सुमित चौधरी ने जानकारी दी कि  आज सूर्योदय के समय हिंदू समाज और भोज उत्सव समिति के सभी कार्यकर्ता पहुंच यहां पहुंच गये थे.  
 


केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने जनता को बधाई देते हुए कहा, अब इंतजार खत्म हो गया है और यहां कोई भी दर्शन करने आ सकता है  

 

SP सचिन शर्मा ने जानकारी दी कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद और पूजा के खास रीति-रिवाजों और समय से संबंधित मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की ओर से जारी गाइडलाइंस के हिसाब से कल एक कोऑर्डिनेशन मीटिंग की गयी थी. आज रविवार हो रहे पूजा-पाठ में मीटिंग में लिये गये फैसलों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही