Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी में योगी के लिए धर्मपाल बहा रहे पसीना, एक महीने में कर चुके हैं 100 से ज्यादा बैठकें

Advertisement
Advertisement
Ranchi: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की चुनावी नैया को पार लगाने के लिए लिए झारखंड बीजेपी के नेताओं ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है. यूपी में सबसे ज्यादा मेहनत झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह कर रहे हैं. धर्मपाल सिंह एक महीने से यूपी में कैंप कर रहे हैं. धर्मपाल सिंह को मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी मिली है. यूपी में धर्मपाल सिंह को बड़ी जिम्मेवारी देने की वजह यह भी है कि वे मूल रूप से यूपी के बिजनौर के रहने वाले हैं. करीब 34 साल से वे बीजेपी से जुड़े हैं. यूपी के राजनीतिक-सामाजिक समीकरण को अच्छी तरह समझते हैं. धर्मपाल सिंह यूपी के सभी विधानसभा क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं. पिछले एक महीने से हर दिन 4 से 5 बैठकें कर रहे हैं. वे यूपी के अमेठी, सोनभद्र, कौशाम्बी, भदोही, चुनार, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़, राबर्ट्सगंज, काशी, गाजीपुर, जौनपुर समेत सभी प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में 100 से ज्यादा बैठकें कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें -रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-high-court-granted-bail-to-accused-inspector-shiv-kumar/">रूपा

तिर्की मामला : आरोपी दरोगा शिव कुमार को हाईकोर्ट ने दी जमानत

संगठन की सभी ईकाइयों के साथ कर रहे बैठक

धर्मपाल सिंह सभी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विधानसभा विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, चुनाव संचालन समिति, चुनाव प्रबंधन टीम, जिला चुनाव संचालन टोली और शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ लेबल तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं. इन बैठकों में मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाने के साथ-साथ, विधानसभा क्षेत्रों के सामाजिक और जातिगत समीकरणों के हिसाब से रणनीति तैयार हो रही है.

अन्नपूर्णा और भानू का भी यूपी प्रवास शुरू

यूपी से सटे झारखंड के गढ़वा जिले के बीजेपी नेताओं का भी यूपी प्रवास शुरू भी हो चुका है. भवनाथपुर विधायक भानू प्रताप शाही सोनभद्र ज़िला के दुद्धी, रेणुकूट, अनपरा समेत कई क्षेत्रों का दौरा कर शक्ति नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं. उधर केंद्रीय मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी पहले से ही कानपुर- बुंदेलखंड में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने में लगी हैं. चुनाव प्रभारी बनाये जाने के बाद से ही लगातार अन्नपूर्णा देवी कानपुर इलाके का दौरा कर रही हैं.

चुनाव की घोषणा के बाद झारखंड से स्टार प्रचारक भी जाएंगे यूपी

यूपी चुनाव की घोषणा होते ही वहां चुनाव प्रचार में जाने वाले झारखंड बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी होगी. झारखंड से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के अलावा झारखंड के कई सांसद और विधायक चुनाव प्रचार के लिए यूपी जाएंगे. यूपी के विधानसभा क्षेत्रों के जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए झारखंड के स्टार प्रचारकों के प्रचार का स्थान तय होगा. यूपी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए जाने वाले झारखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सूची तैयार की जा रही है. ये कार्यकर्ता सोशल मीडिया, आईटी सेल, चुनावी सभा और मतदान केंद्रों तक का जिम्मा संभालेंगे.

यूपी में कमल खिलाने के लिए पार्टी के सिपाही झोंक देंगे ताकत- आदित्य साहू

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पड़ोसी राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भूमिका होती है. फिलहाल धर्मपाल सिंह यूपी में कैंप कर रहे हैं. कई और नेताओं का भी दौरा होगा. बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं. जिनकी जहां ड्यूटी लगेगी, वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करेंगे और संगठन को मजबूत कर यूपी में कमल खिलायेंगे. इसे भी पढ़ें – लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-violence-up-sit-names-ashish-mishra-as-prime-accused/">लखीमपुर

हिंसा : UP SIT ने आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया, 5000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही