Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धर्मेंद्र निभाने जा रहे सूफी संत सलीम चिश्ती का किरदार, एक्टर ने शेयर किया अपना पहला लुक

Lagatar Desk: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और उनकी फिल्मों को फैंस आज भी पसंद करते हैं. धर्मेंद्र जल्द ही वेब सीरीज `ताज रॉयल ब्लड` में नजर आने वाले हैं. इस सीरीज में धर्मेंद्र शेख सलीम चिश्ती का किरदार अदा कर रहे हैं. हाल ही में धर्मेंद्र ने इस `ताज रॉयल ब्लड` वेब सीरीज से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. जिसे देखकर आपको एक्टर को पहचान पाने में मुश्किल होगी. क्योंकि शेख सलीम चिश्ती की मौजूद तस्वीरों को अगर देखा जाए तो यकीनन धर्मेंद्र का लुक उनसे एक दम मेल खाता है. इस फोटो के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा है कि-`हैलो दोस्तों, मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती एक सूफी संत का रोल अदा कर रहा हूं. ये एक छोटी मगर काफी महत्वपूर्ण भूमिका है. आपकी दुवा की काफी जरूरत है.` सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें:   रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-panchayat-secretariat-swayamsevak-sangh-warned-the-government-said-if-the-demand-is-not-fulfilled/">रामगढ़

: पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने सरकार को चेताया, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो…
धर्मेंद्र के अलावा इस काल्पनिक कहानी वाली `ताज रॉयल ब्लड` (Taj Royal Blood) वेब सीरीज में हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में मौजूद हैं. नसीरुद्दीन इस सीरीज में मुगल शासक अकबर की भूमिका अदा कर रहे हैं. बता दें कि वेब सीरीज `ताज रॉयल ब्लड` ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-food-business-stalled-in-the-city-and-surrounding-areas-business-of-more-than-20-crores-affected-in-entire-kolhan/">जमशेदपुर

: शहर समेत आसपास के हिस्सों में खाद्यान्न व्यवसाय ठप, पूरे कोल्हान में 20 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही