Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धर्मेंद्र कुमार बने रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Ranchi : धर्मेंद्र कुमार रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के नये अध्यक्ष चुन लिये गये हैं.  शनिवार को हुए चुनाव में  धर्मेंद्र कुमार ने 97 वोट लाकर जीत हासिल की. आलोक कुमार ठाकुर 112 वोट लाकर उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए. महामंत्री पद के लिए अर्जुन कुमार ने 134 वोटों से जीत हासिल की. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर 124 वोट से मंजय प्रमाणिक ने जीत हासिल की. मोहम्मद कैफी 42 वोट और संजय कुमार 46 वोट लाकर सह सचिव बने.

कार्यकारिणी सदस्य के लिए इनका चयन

अनिल कुमार पांडे 116, नाइमा खातून 122, शंकर गोदर 112, जीवन मिश्रा 107, कुमार मंजेश 96, यूजिंग नील कुसुम कुजूर 96, कमलेश 92, पप्पू बाड़ा 92, धन बहादुर टंडन 88, सुधीर सिंह 83, सुमित मंडल 82 वोट लाकर अपनी जीत हासिल की कार्यकारिणी सदस्य बने. इस बीच अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयोजक नवीन चंचल ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि जीते हुए पदाधिकारी अपने सहयोगी कर्मचारियों की समस्या सुलझाने के लिए अवाज उठाएंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/eee-2.jpg"

alt="" width="500" height="900" />

चार दशक बाद हुआ चुनाव

मालूम हो कि रांची विश्वविद्यालय में लगभग 4 दशक बाद वोटिंग के जरिये कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया है. पूर्व की घोषणाओं के अनुसार चुनाव 13 मार्च को होना था, लेकिन इसे स्थगित कर 18 मार्च को चुनाव कराया गया. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchis-anand-and-anjani-created-history-by-hoisting-the-tricolor-at-everest-base-camp/">रांची

के आनंद व अंजनी ने एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा लहरा रचा इतिहास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही