Search

किसानों के समर्थन में धर्मेंद्र ने किया ट्वीट

LagatarDesk: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने किसानों के सपोर्ट में ट्वीट किया है. ट्विटर पर पोस्ट करके धर्मेंद्र ने किसानों के लिए इंसाफ की मांग की है. सोमवार को धर्मेंद्र ने ट्विटर पर किसानों की फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज, मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाये. जी जान से अरदास करता हूं. हर नेक रूह को सुकून मिल जायेगा. किसान 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं. सोमवार को एक बार फिर किसान नेता और केंद्रीय मंत्री दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 2 बजे मिलेंगे. इसे भी पढ़ें: चीनी">https://lagatar.in/chinese-company-will-make-rapid-rail-project-between-delhi-and-meerut/15025/">चीनी

कंपनी बनायेगी दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल प्रोजेक्ट

किसानों के समर्थन में धर्मेंद्र का ट्वीट

इससे पहले भी धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था- मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं. सरकार को तेजी से समाधान करना चाहिए.

ट्वीट डिलीट करने के चलते हुए थे ट्रोल

धर्मेंद्र एक बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये थे. उन्होंने किसानों के समर्थन में किया हुआ ट्वीट डिलीट कर दिया था. धर्मेंद्र ने ट्वीट में लिखा था- `सरकार से विनती है कि किसानों की समस्या का हल जल्दी निकाले. दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. दर्द होता है ये देखकर’. धर्मेंद्र का यह ट्वीट वायरल हो गया था. लेकिन फिर अचानक से धर्मेंद्र ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था. इसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गये थे. इसे भी पढ़ें:5">https://lagatar.in/dulquer-salmans-kurup-will-be-released-in-5-languages/15001/">5

भाषाओं में रीलिज होगी दुलकर सलमान की कुरुप बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स किसानों के समर्थन में खड़े हैं. इनमें दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सोनू सूद, गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू, रितेश देशमुख, जसबीर जस्सी, गुरदास मान भी किसानों के समर्थन में ट्वीट कर चुके हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//