Search

 
 
 

पोते की संगीत में डांस करते दिखे धर्मेंद्र, सनी देओल का भाइयों के साथ दिखा खास बॉन्ड

 
Lagatar Desk: सनी देओल के बेटे करण देओल कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंध जायेंगे. करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड दृष्टि आचार्य के साथ शादी करने जा रहे हैं. जो कि मशहूर फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती हैं. पोते की शादी को लेकर धर्मेंद्र का बंगला भी सज गया है. बंगले को लाइट और फूलों से सजाया गया है. करण देओल 18 जून को दृशा आचार्य के साथ शादी करेंगे. वहीं 12 जून को उनकी संगीत सेरेमनी थी. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. साथ ही संगीत सेरेमनी के कार्यक्रम से सनी देओल उनके भाई बॉबी देओल और अभय देओल की तस्वीरें भी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जहां तीनों हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-143.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं एक वीडियो में धरमेंद्र अपने बेटे सनी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी 18 जून को होगी. इस समारोह में बॉलीवुड के कई स्टार शामिल होंगे. साथ ही साउथ इंडस्ट्री के लोग भी इस पार्टी का हिस्सा होंगे. बता दें कि इसी साल की शुरुआत में दोनों की सगाई हुई थी. वहीं करण देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने `पल पल दिल के पास` से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. साथ ही फिल्म `यमला पगला दीवाना 2` में एक सहयोगी निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं अगर उनके आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही `अपने 2` और `देखो जरा` जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-pulse-polio-campaign-starts-from-july-2/">गिरिडीह

: पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 2 जुलाई से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही