Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओबीसी को 27% आरक्षण और बजरा के मूल रैयतों की जमीन वापसी के लिए धरना-प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने ओबीसी को 27% आरक्षण और बजरा के मूल रैयतों की जमीन वापसी के लिए मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया. यह महाधरना न्याय करो-अधिकार दो मोरहाबादी के बापू वाटिका का सामने किया. इस प्रदर्शन में सरकार से कोविड काल मे प्रभावित छोटे व्यवसायियों-दुकानदारों के लिए भी मांग रखी. उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसायियों-दुकानदारों की 10 लाख रुपये तक की सरकार ऋण माफी करे. साथ ही कोरोना काल में मृतक परिवार को सरकारी मुआवजा दे.

पिछड़े वर्गों के लिए 27% आरक्षण फिर हो बहाल

इस अवसर पर मोर्चा के केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद प्रसाद ने कहा कि बिहार संयुक्त राज्य में पिछड़े वर्गों के लिए 27% आरक्षण था. झारखंड सरकार ने उसे खत्म कर दिया. वर्तमान सरकार ने घूम-घूम कर इसे बहाल करने के लिए प्रचार प्रसार किया, पर सत्ता में आते ही सरकार अपने वादे भूल गई.  राष्ट्रीय मोर्चा यह मांग करता है कि सरकार जल्द से जल्द इसे बहाल करें. इसे भी पढ़ें- युवती">https://lagatar.in/girl-rape-case-court-refuses-to-grant-anticipatory-bail-to-sunil-tiwari-high-court-can-approach/">युवती

से दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने सुनील तिवारी को अग्रिम जमानत देने से किया इनकार, हाईकोर्ट का कर सकते हैं रुख

डीसी छवि रंजन और पूर्व सीओ को सरकार तुरंत करे निलंबित

रैयत अश्विनी कुमार साहू ने कहा कि हम जिस जमीन के लिए यह विरोध कर रहे हैं उस पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने जांच बैठायी थी. उन्होंने हमारे पक्ष में निर्णय दिया. इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि भू-माफिया के हाथों में हमारी जमीन को छुड़ाने में भी हमारी मदद करेंगे.  वहीं इस मामले में मांग करते हैं कि उन्होंने डीसी छवि रंजन और पूर्व सीओ को निलंबित किया जाए. दोनों की संपत्तियों की भी जांच हो. हमारी जमीन हमें वापस की जाये और विनोद सिंह  पर कार्रवाई की जाये. इसे भी पढ़ें- सऊदी">https://lagatar.in/drone-attack-again-at-airport-in-saudi-arabia-eight-injured-passenger-plane-also-damaged/">सऊदी

अरब में एयरपोर्ट पर फिर से ड्रोन अटैक, आठ घायल, यात्री विमान भी क्षतिग्रस्त

सरकार छोटे दुकानदारों का 10 लाख तक करे ऋण माफ

मौके पर कोविड काल में प्रभावित छोटे दुकानदारों के लिए भी मांग की गयी. उन्होंने कहा कि उन्हें कोविड में ऐसे दुकानदार बर्बाद हो चुके हैं. अफसोस है कि सरकार इनके लिए कुछ नही कर रही. इसके लिए सरकार से अपील है कि वे ऐसे दुकानदारों का 10 लाख तक का ऋण माफ़ करे और उन्हें फिर से खड़े होने में भी मदद करे.

ये रहे उपस्थित

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, संजीव चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, उप-प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद साहु, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, महासचिव कपिल प्रसाद साहु, केंद्रीय सचिव लक्ष्मण साहु, गुड्डू साहा, केंद्रीय संगठन सचिव उपेन्द्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद साहु सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही