Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग को लेकर दिल्ली में धरना

Advertisement
Advertisement
जंतर-मंतर से हटाए गए युवक, अब इंडिया गेट के पास देंगे धरना Hazaribagh : हजारीबाग में एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक युवक इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में आंदोलनरत है. समाजसेवी अभि अभिषेक कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर एक्सप्रेस ट्रेन की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं. उन्हें जंतर-मंतर से हटा दिया गया है. ऐसे में वह अपनी मांग को लेकर अब इंडिया गेट के पास धरना देंगे. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से हटा दिया गया है, लेकिन हजारीबाग की जनता के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की मांग को लेकर सरकार से बात करने आए हैं, ताकि जल्द से जल्द एक्सप्रेस ट्रेन मिल सके. उनका यह भी कहना है कि हजारीबाग रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. लेकिन लाभ हजारीबाग वासियों को नहीं मिल पाया है. टाउन स्टेशन से सिर्फ कोयले की ढुलाई होती है. उनका यह भी कहना है हजारीबाग वासियों को आश्वासन दिया गया कि बहुत जल्द एक्सप्रेस ट्रेन हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर रुकेगी और शहर को महानगरों से जोड़ा जाएगा. लेकिन यह सिर्फ शिगुफा साबित हो रहा है. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हाल के दिनों में कहा गया कि वंदे भारत ट्रेन भी गुजरेगी. लेकिन वंदे भारत ट्रेन से आम लोगों को विशेष लाभ नहीं मिलने जा रहा है, क्योंकि उसका टिकट काफी महंगा है. अगर एक्सप्रेस ट्रेन हजारीबाग को मिल जाती है और महानगरों से हजारीबाग टाउन स्टेशन को जोड़ दिया जाता है, तो हर तबके को लाभ मिलता. हजारीबाग से कई ऐसे छात्र हैं, जो दिल्ली, पटना जैसे महानगरों और बड़े शहरों में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें घर आने के लिए सोचना पड़ता है. इस कारण सरकार से वे लोग पिछले कई सालों से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग कर रहे हैं. हजारीबाग के लोगों ने इसके लिए आंदोलन भी किया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला. उनके आंदोलन में लगभग 10 से 12 लोगों की मदद भी मिल रही है. यह वैसे लोग हैं, जो हजारीबाग के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में दिल्ली में ही कामकाज कर रहे हैं. रात में सुरक्षा को लेकर हटा दिया जाता है, सुबह धरने स्थल पर पहुंच जाते हैं. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-governor-cp-radhakrishnan-had-a-direct-dialogue-with-the-villagers/">पाकुड़

: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ग्रामीणों के साथ किया सीधा संवाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही