Search

 
 
 

सहारा इंडिया में डूबे पैसों की वापसी के लिए राजभवन के समक्ष धरना

 
 
सैकड़ों एजेंटों और जमाकर्ताओं ने सहारा पोर्टल के जरिये पैसे की वापसी को नाकाफी बताया
Ranchi : सहारा इंडिया में डूबे पैसों की वापसी के लिए शनिवार को सैकड़ों जमाकर्ताओं और एजेंटों ने राजभवन के पास धरना दिया. संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले दिये गये धरना दे रहे लोगों ने आरोप लगाया कि सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रतो राय ने गरीबों की गाढ़ी कमाई हड़प लिया है. जमाकर्ताओं का पैसा नहीं दे रहा है. मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मोहित कुमार ने कहा कि हमलोग सहारा से लुटे हुए व्यक्ति हैं. सभी जमाकर्ताओं को एकजुट होना होगा. भुगतान पाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना होगा. केंद्र और राज्य सरकार डूबा हुआ पैसा नहीं दिलाती है, तो आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे. कहा कि विगत दो साल से लगातार हक का पैसा मांग रहे हैं. इसके लिए पूरे देश में आंदोलन कर रहे हैं. इसके बाद भी सरकार नहीं सुन रही है. सरकार ने ही सहारा को पैसा जमा करने के लिए लाइसेंस दिया है. सहारा इंडिया आज भी प्रत्येक जिले में आफिस खोलकर बैठा है. गरीबों का पैसा लूटने का काम कर रहा है.

जमाकर्ताओं के लाखों रुपये फंसे हैं - एजेंट प्रभात कुमार

वहीं सहारा के एजेंट प्रभात कुमार ने कहा कि गृह मंत्री ने सहारा पोर्टल के माध्यम से दस हजार रुपए उनके अकाउंट में जमा करने का वादा किया है, जो नाकाफी है. लाखों लोगों का पांच साल, दस साल से मैच्योरिटी पूरा हो गया है. जमाकर्ताओं को लाखों रुपए मिलने हैं. लेकिन पोर्टल के माध्यम से पहली किस्त में मात्र दस हजार रुपए देने की बात कही गयी है.पर, लाखों जमाकर्ता ऐसे हैं, जिनके पास साधन की कमी है. वे अपने बच्चों को स्कूल- कॉलेज में भी पढ़ा नहीं सकते हैं. उन्हें अपने जमा पैसों की अभी जरूरत है. मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड राज्य प्रभारी मोहित कुमार, देवी लाल, अवधेश झा, अजित तिर्की, संतोष कुमार, विनय कुमार, राजीव कुमार सिंह, भागवत महतो, अशोक केसरी, संजय कुमार, पी राय, प्रभात कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/palamu-2-40-lakh-cash-and-8-lakh-jewelery-stolen-from-locked-house/">पलामू

: बंद घर से 2.40 लाख कैश और 8 लाख के गहने की चोरी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही