- बिजली अभियंता, पदाधिकारी व कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के समक्ष दिया धरना
निगम के पदाधिकारियों पर दर्ज केस वापस लिया जाये
इससे पूर्व धरना कार्यक्रम में कहा गया कि पूर्व में कई बार विभिन्न संगठनों के साथ प्रबंधन ने 6 प्रतिशत ऊर्जा भत्ता देने के लिए समझौता किया है. अब प्रबंधन अपने वादे से मुकर रहा है. निगम में सभी अभियंता, पदाधिकारी व कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत कर 510 करोड़ राजस्व का लक्ष्य पूरा किया है. निगम द्वारा प्रोन्नति देने के उपरांत भी किसी भी पदाधिकारी व कर्मचारी का पदस्थापन नहीं किया गया है. साथ ही कहा गया कि वन विभाग अपनी गलती छुपाने के लिए निगम के पदाधिकारियों पर केस थोपा है. केस अविलंब वापस लिया जाए. निगम की अधिसूचना संख्या 625 दिनांक 30/5/ 22 के द्वारा तकनीकी कर्मियों को 3000 ग्रेड पे का लाभ अब तक नहीं दिया गया है. समिति के संयोजक पीएन किड़ो ने चेतावनी देते हुए कहा आज का धरना सांकेतिक विरोध प्रदर्शन है. प्रबंधन हमारी मांगों पर विचार नहीं करता है, तो समन्वय समिति बाध्य होकर उग्र आंदोलन करेगी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/application-sought-from-farmers-till-march-15-for-crop-compensation-amount/">झारखंड: फसल क्षतिपूर्ति राशि के लिए किसानों से 15 मार्च तक मांगा आवेदन [wpse_comments_template]

Leave a Comment