Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धीरेंद्र शास्त्री पांच दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, आज शाम से तरेत पाली मठ में करेंगे हनुमत कथा

Patna :  बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना पहुंच गये हैं. धीरेंद्र शास्त्री नौबतपुर के तरेत पाली मठ परिसर में पांच दिनों तक हनुमत कथा और प्रवचन करेंगे. हनुमान कथावाचन आज 13 मई शाम से शुरू होगा, जो से 17 मई तक चलेगा. इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए भक्त बिहार के अलग-अलग जिलों और आस-पास के राज्यों से भी आ रहे हैं. बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम को देखते हुए पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. कार्यक्रम स्थल पर 24 घंटे पुलिस बलों की तैनाती का आदेश दिया है. (पढ़ें, सरकारी">https://lagatar.in/government-school-condition-a-school-where-seven-hundred-students-study-in-three-rooms/">सरकारी

स्कूल का हाल : यहां तीन कमरों में पढ़ते हैं सात सौ विद्यार्थी)

मनोज तिवारी ने बाबा बागेश्वर को खुद कार चलाकर पहुंचाया होटल 

भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता मनोज तिवारी ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री कार चलायी और उन्हें पटना एयरपोर्ट से होटल पनास पहुंचाया. इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं बाबा धीरेंद्र शास्त्री का ड्राइवर बना हूं. हमारा संस्कार और हमारी सभ्यता यह कहते हैं कि हम साधु संत की सेवा करें. इसे भी पढ़ें : ज्ञानवापी">https://lagatar.in/carbon-dating-of-alleged-shivling-found-in-gyanvapi-mosque-will-be-done-high-court/">ज्ञानवापी

मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग होगी : हाईकोर्ट

मंदिर प्रांगन के बाहर 24 घंटे चलेगा लंगर 

तरेत पाली मठ परिसर में  13 मई शाम से से 17 मई तक हनुमत कथा और प्रवचन चलेगा. इतना ही नहीं मंदिर प्रांगन के बाहर 24 घंटे तक लंगर चलेगा. जिसमें कई लाख लोग आकर प्रसाद ग्रहण करेंगे. साथ ही आस-पास के गांव के लगभग 1 हजार युवा इस कार्यक्रम में वॉलेटियर के रूप में काम करेंगे. ये लंगर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यव्यथा और अन्य चीजें देखेंगे.

धीरेंद्र शास्त्री पर लगातार हमला बोल रहे आरडेजी नेता

बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पप्पू यादव लगातार धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बयान दे रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा था कि बाबा के भाई हथियार रखते हैं पहले बाबा को अपने भाई का पर्चा निकालना चाहिये. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वो चमत्कारी हैं तो उन्हें अपने चमत्कार से देश की गरीबी को खत्म कर देना चाहिये. इसे भी पढ़ें : जनता">https://lagatar.in/dc-listened-to-the-complaint-in-janata-darbar-directed-to-solve-the-problems/">जनता

दरबार में डीसी ने सुनी फरियाद, समस्याओं को दूर करने का निर्देश

तेज प्रताप ने बाबा बागेश्वर का विरोध करने के लिए अपनी सेना तैयार रखी है

तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शस्त्री को लेकर कहा था कि “बाबा डरपोक हैं”. इससे पहले भी उन्होंने बाबा पर हमला बोला था कि अगर बाबा यहां आकर हिंदू-मुस्लिम करेंगे तो उनका विरोध किया जायेगा. तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर का विरोध करने के लिए अपनी सेना भी तैयार कर रखी है. जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद पोस्ट की थी. जिसमें वो अपनी फौज को ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-people-are-afraid-of-increasing-crimes-if-the-situation-does-not-improve-bjp-will-do-agitation-including-2-news/">रामगढ़

: बढ़ते अपराधों से जनता भयभीत, हालात नहीं सुधरे तो भाजपा करेगी आंदोलन समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही