Search

 
 
 

धोनी को दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, दर्ज केस पर रांची सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई

 
Ranchi: महेंद्र सिंह धोनी ने 15 करोड़ रुपये के नुकसान मामले में अपने दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इसे लेकर JM24 (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) राजकुमार पांडे की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई. बता दें कि धारा 406,420,467,468,469,470,471 के तहत केस दर्ज कराया गया है. इस मामले पर अब अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी. धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है. मिहिर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं. वहीं वो उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे है. मिहिर ने धोनी के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं. इसे पढ़ें- पंकज">https://lagatar.in/hearing-on-pankaj-mishras-bail-now-in-jharkhand-high-court-on-february-8/">पंकज

मिश्रा की बेल पर अब आठ फरवरी को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे, लेकिन दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया. इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था. समझौते के तहत प्रॉफिट शेयर करना था. लेकिन समझौते के सभी नियम और शर्तों का पालन नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें- JMM">https://lagatar.in/jmm-mla-sita-soren-submits-passport-in-cbi-court/">JMM

विधायक सीता सोरेन ने CBI कोर्ट में पासपोर्ट जमा किया
धोनी ने ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया. उनको धोनी की ओर से कई कानूनी नोटिस भेजे गये, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही