Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घुटने की सर्जरी करा कर धोनी पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर फैंस एक झलक पाने को दिखे बेताब

Ranchi : रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को रांची पहुंचे. धोनी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आने की खबर उनके फैंस को मिली, तो धोनी के टर्मिनल से बाहर निकलते ही प्रशंसक उनके करीब पहुंचने की कोशिश की. एयरपोर्ट पर फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे. वहां सेल्फी लेने वालों की भीड़ देखने को मिली. सुरक्षाकर्मियों ने धोनी को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया. धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग आईपीएल के 16वें सीजन में गुजरात को मात देकर 5वीं बार चैंपियन बनी है. आईपीएल के दौरान अपने घुटने की परेशानी से जूझते हुए उन्होंने सीजन पूरा किया. 1 मई को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन कराया. अब धोनी अपने घर रांची पहुंच चुके हैं. उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी और बेटी जीवा भी आई हैं.

मशहूर डॉक्टर दिनेशॉ पारदीवाला ने की सर्जरी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मुंबई में घुटने का सफल ऑपरेशन कोकिलाबेन हॉस्पिटल के मशहूर डॉक्टर दिनेशॉ पारदीवाला ने किया था. ये वही डॉक्टर हैं, जिन्होंने सचिन और युवराज जैसे खिलाड़ियों के भी चोट का इलाज किया था. धोनी को फिट होने में कम से कम दो महीने लगेंगे. फाइनल में जीतने के बाद धोनी ने कहा था कि वह अगला सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे.

वैद्य से भी घुटने का उपचार कराया था

रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में धोनी वैद्य बंदन सिंह खेरवार से से भी घुटने का इलाज करा चुके हैं. वैद्य ने गाय का दूध, पेड़ छाल और कई जड़ी-बूटियों से दवाइयां बनाकर धोनी को दी थी. धोनी के माता-पिता के लिए दर्द की दवा भी यहीं से जाती है. वैद्य बंदन सिंह खेरवार से कई राज्यों से लोग दवा लेने आते हैं. इसे भी पढ़ें – मंत्री">https://lagatar.in/abhay-singhs-arrest-on-ministers-behest-there-should-be-a-judicial-inquiry-praveen-singh/">मंत्री

के इशारे पर अभय सिंह की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच हो : प्रवीण सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही