Search

 
 
 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए धोनी को मिला निमंत्रण

 

दीपिका कुमारी समेत झारखंड के 16 गणमान्य को मिला निमंत्रण

Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, तीरंदाज दीपिका कुमारी और लोक गायक मुकुंद नायक झारखंड के उन 16 प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी धनंजय सिंह ने सोमवार को धौनी को रांची स्थित उनके आवास पर निमंत्रण सौंपा. इस अवसर पर भाजपा के संगठन सचिव कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे. कर्मवीर सिंह ने कहा, हमने 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उन्हें (धौनी) निमंत्रण पत्र सौंपा. सिंह ने कहा कि निमंत्रण मिलने के बाद धौनी और उनके परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता जतायी. उन्होंने कहा, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, लोक गायक मुकुंद नायक, तीरंदाज दीपिका कुमारी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सहित 16 प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. सिंह ने कहा कि झारखंड से संत समाज के 69 लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 10 जनवरी को झारखंड के अपने दौरे के दौरान कहा था कि विदेश से लगभग 100 प्रतिनिधियों सहित लगभग 7,000 लोग समारोह में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें- FIH">https://lagatar.in/fih-hockey-india-needs-a-big-win-over-italy-to-win-the-semi-finals/">FIH

Hockey : भारत को सेमीफाइनल जीत के लिए इटली पर बड़ी जीत की दरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही